Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

*44 वीं वाहिनी आईटीबीपी सेनानी सिद्दीकी पी. पी .के मार्गदर्शन में सिविक एक्शन प्रोग्राम ग्राम धोबे में आयोजित किया गया

🟥 रिपोर्टर –  डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

गृह मंत्रालय, भारत सरकार की नीति के अनुरूप सिविक एक्शन प्रोग्राम (C A P) 2026 का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और जन-सहभागिता को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में आईटीबीपी की 44वीं वाहिनी द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र में CAP 2026 के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
कमांडेंट सिद्दीकी पी.पी. के मार्गदर्शन में सीओबी धोबे द्वारा ग्राम हर्बल में CAP 2026 के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, महिलाओं, पुरुषों तथा गांव के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान आईटीबीपी के चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गईं तथा नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। ग्राम सरपंचों और शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा।
इस कार्यक्रम से स्थानीय समुदाय को लाभ मिला तथा सुरक्षा बलों और ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास को मजबूती मिली।

🟪 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!