नारायणपुर पुलिस एवं बीएसएफ की संयुक्त सर्चिंग में मिली बड़ी सफलता :-अदनार के जंगल में नक्सलियों का पुराना हथियार डंप बरामद

🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

🔷 अदनार के जंगल में नक्सलियों का पुराना हथियार डंप बरामद

🔷 नारायणपुर पुलिस एवं बीएसएफ की संयुक्त सर्चिंग में बड़ी सफलता

🔷 10 राइफल सहित बीजीएल शेल, कारतूस एवं करीब 02 किलो विस्फोटक बरामद

नक्सल गतिविधियों से मुक्त हो चुके नारायणपुर जिले को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सघन सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल दिनांक 29 अगस्त 2026 को नारायणपुर पुलिस एवं बीएसएफ की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस अधीक्षक श्री सन्दीप कुमार पटेल एवं 129वीं वाहिनी बीएसएफ के कमाण्डेंट श्री मुकेश कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री अक्षय सबद्रा के मार्गदर्शन में नारायणपुर जिले के दुर्गम एवं अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार समन्वित सर्च अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में कल दिनांक 29 अगस्त 2026 को नारायणपुर पुलिस एवं बीएसएफ की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम अदनार क्षेत्र के जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया। सघन सर्चिंग के दौरान ग्राम अदनार के उत्तर-पश्चिम दिशा में जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए एक पुराने नक्सली डंप का पता चला।

सुरक्षा बलों द्वारा डंप की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

बरामद सामग्री

* .303 राइफल – 01 नग
* .315 राइफल – 04 नग
* 12 बोर राइफल – 05 नग
* बैरल ग्रेनेड लॉन्चर – 02 नग
* टेलिस्कोपिक साइट – 01 नग
* जीवित बीजीएल शेल – 13 नग
* 12 बोर कारतूस – 16 नग
* विस्फोटक पदार्थ – लगभग 02 किलोग्राम

🔷 नक्सल गतिविधियों से मुक्त क्षेत्र में पुराने डंप की तलाश जारी

नक्सल गतिविधियों से मुक्त हो चुके क्षेत्रों में भी सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए पुराने हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक डंप की लगातार तलाश की जा रही है, ताकि क्षेत्र को नक्सल गतिविधियों के अवशेषों से पूरी तरह मुक्त किया जा सके।

नारायणपुर पुलिस एवं बीएसएफ द्वारा संयुक्त रूप से संचालित इन अभियानों से जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है। सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ नक्सल गतिविधियों के बचे हुए अवशेषों को समाप्त करने के लिए निरंतर कार्रवाई कर रहे हैं।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!