
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟦 जिला – नारायणपुर
45 वीं वाहिनी आईटीबीपी सामरिक मुख्यालय जेलवाडी में ब्रह्माकुमारी बहनों ने जवानों की कलाई में बांधा रक्षा सूत्र
नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, नशामुक्ति की दिलाई शपथ
नारायणपुर, 24 अगस्त 2026। 45वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के जेलबाड़ी कैंप, नारायणपुर में रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने जवानों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। इस अवसर पर जवानों एवं उपस्थित अधिकारियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जवानों ने नशामुक्ति के लिए शपथ भी ली। ब्रह्माकुमारी बहनों ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है, इसलिए सभी को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर 45वीं वाहिनी के कमान अधिकारी सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल












