
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती आदित्य पोटाई, पिता सदाराम पोटाई, निवासी बोरांड, को A+ रक्त की आवश्यकता की जानकारी सामने आने पर स्थानीय पत्रकार की पहल से मानवीय प्रयास शुरू किया गया।
मरीज की मदद के लिए सेनानी राजीव गुप्ता ने सहयोग करते हुए रक्तदाता की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पहल के बाद HC/GD एस. गणेश (39 वर्ष) ने आगे आकर A+ रक्तदान किया।
समय पर रक्तदान मिलने से मरीज के उपचार में सहायता मिली। रक्तदाता एस. गणेश के इस मानवीय कार्य की सराहना की जा रही है। जरूरत के समय रक्तदान कर किसी जरूरतमंद की मदद करना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है।
मरीज का विवरण
नाम: आदित्य पोटाई
पिता: सदाराम पोटाई
निवासी: बोरांड
रक्त समूह: A+
अस्पताल: जिला अस्पताल, नारायणपुर
रक्तदाता
HC/GD एस. गणेश — 39 वर्ष
रक्त समूह: A+
स्थानीय पत्रकार की पहल और सेनानी राजीव गुप्ता के सहयोग से हुई यह मानवीय पहल जरूरतमंद मरीज के लिए मददगार साबित हुई।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल












