Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला –  नारायणपुर

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

नारायणपुर, 08 मार्च 2026// अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम एवं नगर पालिका के अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माता ही प्रथम शिक्षक होती हैं, जिसके दिखाए राह पर चलकर हम अपने जीवन को सर्व शिखर तक पहुंचने में सफलता हासिल करते हैं। उन्होंने नारी शक्ति और विरांगनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें नमन करता किया। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को उच्च पद पर महिलाओं का सम्मान करते हुए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सोच के अनुरूप महिलाओं को सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने देश के विरांगना लक्ष्मीबाई और अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला नाम लेते हुए महिलाओं को सभी क्षेत्र में आगे बढ़ने का कार्य करने हेतु आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने का कार्य भी महिला स्व-सहायताओं के समूहों के माध्यम से किया जा रहा है। राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने उपस्थित सभी माता बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मरकाम ने कहा कि जब जब धरती पर अत्याचार हुई, तब तब महिलाएं विराट रूप लेकर उसे समाप्त करने का कार्य किया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में उपस्थित सभी माता बहनों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी माता बहनों की हमे आर्शीवाद हमेशा मिलती रहे। विभिन्न विभागों में बेहतर कार्य करने वाले महिलाओं को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य करते हुए देश को आगे बढ़ाने में अपने अहम भूमिका निभाने की आवश्यकता है। जिले में इस दिशा में महिला सशक्तिकरण के तहत् महतारी वंदन योजना अंतर्गत 27 हजार 39 महिलाओं को 8 मार्च 2024 से प्रारंभ होकर अब तक 25 किस्त की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित किया गया है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वालम्बी तथा आर्थिक सम्पन्नता की दिशा में प्रेरित कर व्यवसाय में सहायता प्रदान किया जा रहा है। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, बालिकाओं की शिक्षा आदि पर जागरूक की जा रही है, जिसका परिणाम है कि शिक्षा के प्रति लोगो में रूचि बढ़ने लगी और बालिका इस जिले में भी उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक हो रही हैं। जिले में छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना अंतर्गत महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए सक्षम योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है। जिससे जिले में महिलाए आर्थिक संबलता की ओर बढ़ रही है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा जिला स्तरीय खेल के विजेताओं एवं बेहतर कार्य करने वाले महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेंडी और पार्षद रमशिला नाग ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, नगर पालिका के पाषर्द तथा पत्रकारगण, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

🟦 चीफ एडिटर –  डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!