अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार

नारायणपुर। दूरस्थ अबूझमाड़ क्षेत्र के पदमकोट वन क्षेत्र के पास भालू के हमले में 7 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा बच्ची को बाइक से तत्काल 41वीं वाहिनी आईटीबीपी के सीओबी कुतुल (COB Kutul) लाया गया।
सेनानी बेनुधर नायक के निर्देशन में सीओबी कुतुल के फील्ड अस्पताल में डॉ. अक्षय राजपुरोहित ने बच्ची का तत्काल उपचार शुरू किया। माइनर ऑपरेशन थिएटर में करीब 30 मिनट के भीतर घावों की टांका-पट्टी (Suturing) की गई तथा आवश्यक आपातकालीन दवाएं दी गईं।
घटना से सदमे में आकर बेहोश हुई बच्ची की मां का भी चिकित्सकीय उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मां-बेटी दोनों की हालत स्थिर बताई गई और उन्हें खतरे से बाहर होने पर आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल (DHH), नारायणपुर रेफर कर दिया गया।
दूरस्थ अबूझमाड़ में ITBP की इस त्वरित चिकित्सा सहायता से घायल बच्ची को समय पर उपचार मिल सका।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!