Breaking News
घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर

इंटर्नशिप कार्यक्रम सम्पन्न, विद्यार्थियों को राशि एवं प्रमाण-पत्र वितरित :- आईटी व हेल्थ केयर प्रशिक्षार्थियों को इंटर्नशिप उपरांत प्रमाण-पत्र व प्रोत्साहन राशि प्रदान

🟪 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟥 जिला – नारायणपुर

*इंटर्नशिप कार्यक्रम सम्पन्न, विद्यार्थियों को राशि एवं प्रमाण-पत्र वितरित

*आईटी व हेल्थ केयर प्रशिक्षार्थियों को इंटर्नशिप उपरांत प्रमाण-पत्र व प्रोत्साहन राशि प्रदान

*इंटर्नशिप प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों को राशि व प्रमाण-पत्र प्रदान

व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों ने किया 10 दिवसीय इंटर्नशिप प्रशिक्षण

नारायणपुर, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आईटी (IT) संकाय के 77 तथा हेल्थ केयर (HC) संकाय के 56 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इंटर्नशिप के दौरान आईटी संकाय के विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु जन शिक्षण संस्थान, नारायणपुर ले जाया गया, जबकि हेल्थ केयर संकाय के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी एवं अनुभव प्रदान करने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर हॉस्पिटल में प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर , प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लाभों के बारे में जानकारी दी गई तथा प्राचार्य द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया l भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

इस इंटर्नशिप कार्यक्रम का संचालन आईटी ट्रेनर भावना नाग एवं हेल्थ केयर ट्रेनर वर्षा रानी साहा द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य मनोज बागड़े के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विद्यालय परिवार ने इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के व्यावसायिक कौशल विकास एवं भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

🟦 चीफ एडिटर –  डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!