Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

CRMC भुगतान आदेश जारी, नारायणपुर में डॉक्टरों ने हड़ताल स्थगित की

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

CRMC भुगतान आदेश जारी, नारायणपुर में डॉक्टरों ने हड़ताल स्थगित की

नारायणपुर।
CRMC (छत्तीसगढ़ रूरल मेडिकल कोर) प्रोत्साहन राशि के भुगतान को लेकर बीते सात दिनों से चल रहा डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का OPD बहिष्कार आखिरकार समाप्त हो गया है। दिनांक 17 दिसंबर 2025 को ROP 2025–26 के अंतर्गत बजट स्वीकृति तथा 19 दिसंबर 2025 को अपर संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा सभी जिलों के CMHO को भुगतान आदेश जारी किए जाने के बाद नारायणपुर जिले के डॉक्टरों ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की।

जिला अस्पताल नारायणपुर सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उपस्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत डॉक्टर, स्टाफ नर्स, RMA एवं ANM इस आंदोलन में पूरी मजबूती से शामिल रहे। CRMC राशि के 12 माह से लंबित भुगतान के विरोध में नारायणपुर जिले में OPD सेवाएँ बंद कर शांतिपूर्ण और अनुशासित आंदोलन किया गया था।

डॉक्टरों ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि नारायणपुर सहित पूरे बस्तर संभाग के स्वास्थ्यकर्मियों की एकता की जीत है। आंदोलन के दौरान मरीजों की असुविधा के बावजूद आपातकालीन सेवाएँ निरंतर चालू रखी गईं।

स्वास्थ्यकर्मियों ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी का आभार व्यक्त किया, जिनके हस्तक्षेप से भुगतान आदेश जारी हो सका। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, विधायक संजारी-बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा जी ,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ राकेश गुप्ता जी के सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया गया। इसके अतिरिक्त Chhattisgarh Doctors Federation, Junior Doctors Association एवं Indian Medical Association तथा मीडिया को भी आंदोलन में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

हालाँकि डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान बजट से केवल लगभग छह माह की CRMC राशि का ही भुगतान संभव है, जबकि कुल लंबित अवधि 12 माह की है। शेष राशि के लिए शीघ्र बजट प्रावधान नहीं होने की स्थिति में 27 जनवरी 2026 से पुनः आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

फिलहाल नारायणपुर जिले में OPD सेवाएँ पुनः सामान्य रूप से प्रारंभ कर दी गई हैं।

🛑 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!