Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

कलेक्टर नम्रता जैन ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण :- मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के ऑनलाइन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला  – नारायणपुर

कलेक्टर नम्रता जैन ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के ऑनलाइन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश

जिला अस्पताल में मरीजों और एनआरसी में भर्ती हुए माताओं का हालचाल जाना

पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों को दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली

नारायणपुर, 23 दिसम्बर 2025// कलेक्टर नम्रता जैन ने आज जिले के स्व. बद्रीनाथ बघेल जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्सिंग स्टेशन, मरीज परीक्षण कक्ष, महिला मेडिकल कक्ष, आपातकालीन कक्ष, आईसीयू कक्ष, डिलीवरी कक्ष, बाल चिकित्सा वार्ड, एनआरसी, गहन नवजात शिशु सुरक्षा इकाई, आइसोलेशन कक्ष, सर्जरी कक्ष, पुरुष सर्जिकल वार्ड, बेसिक टेस्ट कक्ष, हमर लैब और दवाई भण्डार कक्ष का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर नम्रता जैन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर. कुंवर और डिप्टी कलेक्टर सुनिल कुमार सोनपिपरे को निर्देशित किया कि मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाए, ताकि मरीजों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। औषधि भंडार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाइयों के व्यवस्थित रख-रखाव और एक्सपायरी दवाओं को तत्काल हटाकर विनिष्टीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही, आयरन और विटामिन की गोलियां प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक नियमित रूप से पहुँचाने को कहा। इसके पश्चात् उन्होंने हमर लैब में खराब पड़े फ्रिज को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए ताकि नमूनों और दवाओं की गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने हमर लैब के निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों की जानकारी लेते हुए उपस्थित चिकित्सों से हमर लैब की सेवाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी ली।
इसके पश्चात् कलेक्टर नम्रता जैन ने एनआरसी में भर्ती बच्चों की माताओं से संवाद किया और भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने एएनएम को निर्देशित किया कि माताओं को बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन बनाने की विधि भी सिखाई जाए। कलेक्टर जैन ने आईसीयू, डिलीवरी कक्ष, बाल चिकित्सा वार्ड और डायलिसिस सेंटर का भ्रमण कर मरीजों का हालचाल जाना। बाल चिकित्सा वार्ड में ईरकभट्टी से प्रसव के लिए भर्ती हुई माता बुलीबाई पोटाई और कुकड़ाझोर के माता हेमलता से भी बातचीत कर नवजात शिशुओं को वजन और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मातृत्व एवं शिशु अस्पताल के निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए उन्होंने इसे आगामी तीन माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शौचालयों और अस्पताल परिसर को नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम डॉ. सुमित गर्ग, डीपीएम राजीव कुमार सिंह बघेल, चिकित्सक डॉ. डीके कश्यप, डॉ. डीबी नाग, वरिष्ठ निज सहायक दीपक हिरवानी अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद थे।

🛑 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!