जल निकासी व्यवस्था हुई फेल :- बारिश का पानी बना मुसीबत घरो में घुसा नालियों का पानी

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

 

लगातार हो रही बारिश ने नारायणपुर नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। वार्ड क्रमांक 8 स्थित जगदीश मंदिर के आसपास के घरों में बारिश का पानी घुसने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

मॉड़िन चौक, महावीर चौक, पुराना बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्रों का बारिश का पूरा पानी एक ही नाली पर निर्भर है। अधिक जलभराव होने के कारण नाली पानी का दबाव नहीं झेल पा रही है, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो जाती है और सड़कों के साथ-साथ घरों में भी पानी भरने लगता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिया तो बनाई गई है, लेकिन उसके माध्यम से पानी की निकासी प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रही है। दोनों ओर की नालियों का पानी एक ही दिशा में छोड़े जाने के कारण जलभराव की स्थिति और गंभीर हो जाती है, जबकि दूसरी ओर की नाली लगभग खाली रहती है। नागरिकों ने बीच में डायवर्सन बनाकर पानी का समान वितरण करने की मांग की है, जिससे जल निकासी सुचारु हो सके।

क्षेत्रवासियों ने नारायणपुर नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल स्थायी समाधान कराया जाए। यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो आगामी बारिश में स्थिति और भयावह हो सकती है तथा लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

 

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!