
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
नारायणपुर पुलिस एवं 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को मिली बड़ी कामयाबी: नारायणपुर में आईईडी बनाने की सामग्री और दो देसी 51 मिमी मोर्टार बरामद, टला बड़ा हादसा
21 जुलाई 2026छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर नक्सलियों के बड़े मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पुख्ता खुफिया इनपुट के आधार पर की गई एक त्वरित कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक, आईईडी बनाने की सामग्री और दो स्थानीय निर्मित (देसी) 51 मिमी मोर्टार बरामद किए हैं। इस मुस्तैदी से सुरक्षा बलों पर होने वाला एक बड़ा हमला टल गया है।खुफिया इनपुट पर शुरू हुआ अभियान आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई की सुबह सुरक्षा बलों को विश्वसनीय मानवीय स्रोत से एक महत्वपूर्ण इनपुट मिला। इस इनपुट के आधार पर 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के कमांडेंट श्री संजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन में E कंपनी अड़िंगपार फॉरवर्ड कैंप (COB Adingpar) से गुमरका, कोडपार और उसके आस-पास के जंगलों में एक एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग (ADP) ऑपरेशन शुरू किया गया।
इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन का नेतृत्व सहायक कमांडेंट (AC/GD) श्री आजाद सिंह ने किया। इस सर्च पार्टी में कुल 31 जवान शामिल थे, जिसमें 1 राजपत्रित अधिकारी (GO), 5 अधीनस्थ अधिकारी (SOs) और 25 अन्य रैंक (ORs) के जवान मुस्तैद थे। यह विशेष खोजी अभियान सुबह 05:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सघन रूप से चलाया गया।सर्चिंग के दौरान बरामद सामग्री जंगलों में बारीकी से छानबीन करते हुए सुरक्षा बलों की नजर एक संदिग्ध ठिकाने पर पड़ी। तलाशी लेने के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई निम्नलिखित सामग्री बरामद हुई:
02 देसी मोर्टार (51 मिमी)
01 किलोग्राम धूसर (ग्रे) रंग का बारूद/विस्फोटक
04 लीटर संदिग्ध रसायन
01 बैटरी (पावर सोर्स)
20 फीट इलेक्ट्रिक तार
01 पिट्ठू बैग
05 रोल रेमंड का कपड़ा
50 मीटर लाल कपड़ा
01 त्रिपाल7
जुलाई को भी अड़िंगपार कैंप को मिली थी बड़ी सफलता अड़िंगपार कैंप (COB Adingpar) का इस महीने में नक्सलियों के खिलाफ यह दूसरा बड़ा प्रहार है। इससे पहले, इसी महीने की 7 जुलाई को भी सहायक सेनानी (असिस्टेंट कमांडेंट) आज़ाद सिंह के कुशल नेतृत्व में अड़िंगपार सीओबी की टीम ने भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद कर नक्सलियों के बैकबोन को तोड़ा था। लगातार मिल रही इन कामयाबियों से इलाके में नक्सलियों के हौसले पस्त हो गए हैं।
बड़ा हमला करने की फिराक में थे नक्सली शुरुआती जांच से स्पष्ट है कि नक्सली सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए एक बड़े आईईडी ब्लास्ट और मोर्टार हमले की योजना बना रहे थे। रेमंड और लाल कपड़े का इस्तेमाल संभवतः नक्सलियों की वर्दी और बैनर तैयार करने के लिए किया जाना था। सुरक्षा बलों की समय पर हुई इस कार्रवाई ने नक्सलियों के खतरनाक इरादों को नाकाम कर दिया। सफलता के बाद पूरी सर्च पार्टी दोपहर 12:30 बजे सुरक्षित रूप से अपने कैंप (COB Adingpar) लौट आई है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













