Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

112 सेवा आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु चौबीसों घंटे कार्यरत है

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

🔹 *जहर सेवन कर अचेत हुए युवक को डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल*

🔹 *रात्रि में प्राप्त सूचना पर ईआरवी-01 की त्वरित कार्यवाही*

🔹 *समय पर उपचार मिलने से सुरक्षित हुई युवक की जान*

नारायणपुर पुलिस की डायल-112 सेवा द्वारा रात्रिकालीन आपात स्थिति में त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही करते हुए एक युवक को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।

दिनांक 12.06.2026 को रात्रि लगभग 02:48 बजे डायल-112 कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना फरसगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमगांव कुढ़ापारा में एक युवक द्वारा जहर सेवन कर लिया गया है तथा उसकी स्थिति गंभीर है। सूचना प्राप्त होते ही ईआरवी-01 को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित अपने वाहन में लेकर तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल नारायणपुर पहुंचाया गया तथा भर्ती कराकर आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई। डायल-112 की तत्परता एवं त्वरित रिस्पॉन्स के कारण पीड़ित को समय पर उपचार मिल सका।

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित डायल-112 सेवा आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु चौबीसों घंटे कार्यरत है। उक्त कार्यवाही डायल-112 की संवेदनशीलता, तत्परता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिन्सन गुड़िया (भा.पु.से.) ने डायल-112 टीम की सराहना करते हुए कहा कि—

“किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। डायल-112 सेवा आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए निरंतर तत्पर है।”

🟪 प्रधान संपादक  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!