Breaking News
41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राम -कानागांव में माड मैत्री चौपाल व विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित अबूझमाड़ के सुदूर ग्राम मसपुर में सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

अबूझमाड़ के सुदूर ग्राम मसपुर में सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

नारायणपुर, 13 जून। माड़ रक्षा सेवा संस्था, नारायणपुर (बस्तर) द्वारा पिछले सात वर्षों से अबूझमाड़ क्षेत्र के दूरस्थ एवं दुर्गम गांवों में निरंतर सेवा, सहायता एवं जागरूकता कार्य किए जा रहे हैं। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए आदिवासी समुदाय तक आवश्यक सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

इसी क्रम में संस्था द्वारा अबूझमाड़ के सुदूर ग्राम मसपुर में सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह गांव जिला मुख्यालय नारायणपुर से लगभग 35 किलोमीटर दूर घने जंगलों के बीच स्थित है। शिविर के दौरान ग्रामीण परिवारों को नए कपड़ों एवं चप्पलों का वितरण किया गया। वहीं महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के विषय में जागरूक करते हुए सेनेटरी नैपकिन का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई, जिससे उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिल सके। इसके अतिरिक्त संस्था की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशामुक्ति, शिक्षा का महत्व, स्वच्छता, सामाजिक कुरीतियों के दुष्प्रभाव तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक एकता के माध्यम से ही समाज का समग्र विकास संभव है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संस्था के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान गांव के सभी लोगों के साथ संस्था के सदस्यों द्वारा पारंपरिक गोंडी गीतों का गायन किया गया तथा गोटुल में सामूहिक नृत्य कर स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और संस्था के सदस्यों के बीच आत्मीय संवाद एवं सांस्कृतिक सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम में संस्था के सदस्य संदीप मिश्रा, सदफ़ अंजुम, कनेश्वरी दुग्गा, अम्बिका नाग, धनेश्वरी परिहार, विनय चंदेल, हिमांशु कोर्राम, रोशन मंडावी एवं अभय पटेल सहित अध्यक्ष शशांक तिवारी, सचिव कोमल उसेंडी,तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

माड़ रक्षा सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था भविष्य में भी अबूझमाड़ क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला जागरूकता, सहायता शिविर एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करती रहेगी।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!