
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
**ग्रामीणों के प्रति सद्भावना एवं जनकल्याण की दिशा में 44वीं वाहिनी आईटीबीपी की बड़ी पहल**
**अबुझमाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में 186 साइकिलों का वितरण**
नारायणपुर (छत्तीसगढ़)।

विगत दिनों अबुझमाड़ के दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 44वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा**ग्रामीणों के प्रति सद्भावना एवं जनकल्याण की दिशा में 44वीं वाहिनी आईटीबीपी की बड़ी पहल**
**अबुझमाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में 186 साइकिलों का वितरण**
नारायणपुर (छत्तीसगढ़)।
विगत दिनों अबुझमाड़ के दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 44वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा ग्रामीणों के प्रति सद्भावना, विश्वास निर्माण एवं जनकल्याण को बढ़ावा देने हेतु साइकिल वितरण के साथ कार्यक्रम (CAP) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाहिनी के सीओबी धोबे, डोडीमार्का, पदमेटा एवं लंका में किया गया।
अभूझमाड़ क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल प्रभाव एवं आधारभूत सुविधाओं के अभाव के कारण विकास से दूर रहा है। अक्टूबर 2025 से क्षेत्र में तैनाती के बाद 44वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा निरंतर विभिन्न नागरिक कार्य कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विद्यार्थियों, महिलाओं एवं आवागमन में कठिनाई का सामना कर रहे ग्रामीणों को साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत धोबे, जटाल, गट्टाकाल, मुरमवाड़ा, करकसा, डोडीमार्का, पदमेटा, करंगुल, पड़गुंडा, रसमेटा, लंका, एंगमेटा एवं तद्दवाड़ा सहित कुल 13 गांवों के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान कुल **186 साइकिलों (82 पुरुष एवं 104 महिला साइकिल)** का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी अधिकारियों एवं जवानों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। इस पहल से सुरक्षा बलों एवं स्थानीय जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं सौहार्द को और अधिक मजबूती मिली।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













