Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

नारायणपुर पुलिस ने 2 चोरी के प्रकरणों का किया खुलासा :- आरोपी को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के आभूषण एवं चोरी की एक्टिवा सहित पूरा मशरूका किया बरामद।

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला –  नारायणपुर

🔹 थाना नारायणपुर पुलिस ने 2 चोरी के प्रकरणों का किया खुलासा।

🔹 आरोपी को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के आभूषण एवं चोरी की एक्टिवा सहित पूरा मशरूका किया बरामद।

🔹 त्वरित कार्रवाई में पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण।

 

नारायणपुर पुलिस द्वारा चोरी के दो गंभीर प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपये का चोरी गया सामान एवं वाहन बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी द्वारा दिनांक 24.04.2026 को थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 23.04.2026 को वह अपने घर से बाहर गया हुआ था। रात्रि में वापस लौटने पर उसने देखा कि उसके घर का दरवाजा टूटा हुआ है तथा अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। जांच करने पर अलमारी का ताला टूटा मिला और उसमें रखे नगद ₹1,00,000/- सहित सोने-चांदी के आभूषण (सोने का हार, अंगूठी एवं चांदी की पायल) कुल लगभग ₹2,50,000/- मूल्य के चोरी होना पाया गया।

उक्त प्रकरण पर थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

इसी दौरान एक अन्य प्रकरण में एक्टिवा स्कूटी चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 331(4), 305(अ) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही थी।

🔷 पुलिस जांच में आरोपी का खुलासा
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही आनंद नेताम उर्फ ढेला (उम्र 18 वर्ष) निवासी गुड़रीपारा, थाना नारायणपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

🔷 चोरी किया गया मशरूका बरामद

आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से निम्नलिखित मशरूका बरामद किया गया—

* नगद राशि ₹6,010/-
* 01 नग सोने का हार
* 01 नग सोने की अंगूठी
* 01 जोड़ी चांदी की पायल
* 01 नग एक्टिवा स्कूटी

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी एवं अन्य अपराधों के कई प्रकरण दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक प्रवृत्ति का होना स्पष्ट होता है।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले की विवेचना जारी है एवं अन्य संभावित अपराधों की भी जांच की जा रही है।

🔷 विशेष भूमिका निभाने वाले अधिकारी

इस कार्यवाही में थाना नारायणपुर पुलिस टीम के निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही—

* उनि राम नरेश गौतम
* उनि राजकुमार राय
* सहा उनि भारत राजपूत
* प्रधान आरक्षक राकेश राजपूत
* आरक्षक शंकर गोटा
* आरक्षक हीरा मरकाम
* आरक्षक संदीप सिंह (साइबर सेल)

 

🔷 नारायणपुर पुलिस की अपील

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने घरों एवं वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

🟦 चीफ एडिटर -डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!