*गैस की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का जय स्तंभ चौंक में केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन*

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

नारायणपुर – छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे बढ़ते गैस के दाम को लेकर जय स्तम्भ चौक मे विरोध प्रदर्शन किया गया, हर बार की तरह इस बार भी चुनाव के बाद केंद्र की भाजपा सरकार ने बंगाल चुनाव के वोटिंग ख़त्म होते ही 24 घंटे के पहले कामर्सियल गैस के दाम मे लगभग 1000 रूपए का दाम बढ़ाया गया और तो और छोटे ठेले व्यापारी के छोटे गैस सिलेंडर के दाम भी 261 रूपए का बढ़ोतरी हुआ है महंगाई बढ़ने का मतलब गरीब मध्यम परिवार बहुत अच्छे से जानती है, काजू की रोटी और मशरूम का सब्जी खाने वाले भाजपाई को महंगाई नहीं लगता होगा,  भाजपाई अंधभक्त कह रहे है अमेरिका ईरान के युद्ध मे महंगाई बढ़ना मजबूरी था, तो अमेरिका मे महंगाई नियंत्रण क्यों है डॉलर मजबूत क्यों हो रहा है जबकि भारत का रूपया गिर रहा है अमेरिका का मेंन्युफेचरिंग इंड्रस्टीरियल मजबूत बनी हुई है जबकि भारत की मेंन्युफैक्चरिंग सबसे निचले स्तर पर आ गई है वही दूसरी तरफ भारत मे ऊर्जा संकट गहरा गया है तेल गैस के लिए जनता लंबे लाइन के कतार मे खड़े होने को मजबूर है, रुपया कमजोर होने से नौकरी खत्म हो रहा है! विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीवान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, शहर कांग्रेस प्रभारी रवि देवांगन, कोषाध्यक्ष वीपी शुक्ला, महासचिव शेख तौहीद अहमद, संजय राय, अमित भद्र, ब्लॉक अध्यक्ष रानू कुमेटी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रसीला कश्यप, सोनिका पोर्ते, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, वेदबती पात्र, जिला महासचिव शब्बीर बढ़गुजर, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल,  मधेश्वर जैन, अनवर खान, रमेश ध्रुव, मंडल अध्यक्ष सुगदू कुमेटी, सरपंच गणेश शोरी, एवं अन्य कांग्रेस सदस्य एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!