
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟦 जिला – नारायणपुर
नक्सल के खिलाफ अभियान: जिला-नारायणपुर में 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान निकले थे नक्सल ऑपरेशन पर, गाँव में नक्सल स्मारक दिखा तो ग्रामीणों के साथ किया ध्वस्त।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला-नारायणपुर में नक्सल पर नकेल कसने के लिए 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों द्वारा लगातार ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के कोर इलाके को निशाना बनाया जा रहा है, जवान नक्सलियों को ही नहीं उनके स्मारकों को भी नष्ट कर रहे हैं।
दिनांक 22.01.2026 को श्री संजय कुमार, सेनानी 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के मार्गदर्शन में एवं श्री आजाद सिंह, सहायक सेनानी के नेतृत्व में जवानों द्वारा गांव अड़िंगपार से फर्शबेड़ा तक ऑपरेशन संचालित किया गया। ऑपरेशन के दौरान जवान गांव फर्शबेड़ा पहुंचे तो वहां पर एक नक्सल स्मारक दिखाई दिया। ग्रामीणों से नक्सल स्मारक के बारे में पूछताछ करने पर पाया कि नक्सलियों द्वारा वर्ष 2001 में गुरसा उसेंदी एवं उसके कुछ साथियों की याद में बनाया गया था। जिसे 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों की उपस्थिति में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से नक्सल स्मारक को ध्वस्त किया। नक्सल स्मारक को ध्वस्त करवाने के उपरांत वाहिनी के जवान अपने कैंप अड़िंगपार सुरक्षित लौट आये।
🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल












