Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

शा. बालक उ.मा. वि. में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई वसंत पंचमी

🟪 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

शा.बालक उ.मा.वि. में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई वसंत पंचमी

नारायणपुर | 23 जनवरी 2026

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में 23 जनवरी 2026 को वसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं विद्या-वृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य मनोज बागड़े, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदीप झा, समिति सदस्य अजय प्रसाद रंघाटी, शिक्षकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य मनोज बागड़े ने संदेश देते हुए कहा कि वसंत पंचमी ज्ञान, कला और संस्कारों का पर्व है। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति सतत प्रयास करना चाहिए, ताकि वे जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें।वहीं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदीप झा ने वसंत पंचमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।
इसके साथ ही समिति सदस्य अजय प्रसाद रंघाटी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि वसंत पंचमी हमें विद्या, अनुशासन और सतत परिश्रम की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में सरस्वती वंदना, पुष्पांजलि एवं आरती संपन्न कराई गई। इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों को प्रसाद के रूप में खिचड़ी एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। ‎

🟥 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!