Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की पहल से ग्रामीणों को दोहरी सौगात, पशुओं का उपचार और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की पहल से ग्रामीणों को दोहरी सौगात, पशुओं का उपचार और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता

नशामुक्ति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, पशुओं के स्वास्थ्य के लिए बांटी गई कृमिनाशक दवा एवं मिनरल सप्लीमेंट
नारायणपुर, 25 अक्टूबर 2026। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर 53वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा 24 अक्टूबर 2026 को नारायणपुर जिले के COB आदिंगपार के कार्यक्षेत्र (AOR) अंतर्गत धुर्वेड़ा गांव में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
53वीं वाहिनी के सेनानी श्री संजय कुमार के निर्देशन में  धुरबेड़ा गांव  115 पशुओं एवं आदिंगपार गांव  80 पशुओं का जांच एवं उपचार किया गया। पशुओं को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से ग्रामीणों को कृमिनाशक दवाएं एवं मिनरल सप्लीमेंट भी उपलब्ध कराए गए, ताकि पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार हो सके।
इस अवसर पर 53वीं वाहिनी आईटीबीपी के द्वितीय कमान एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) डॉ. के. डी. शर्मा ने ग्रामीणों के लिए नशामुक्ति के महत्व पर जागरूकता सत्र आयोजित किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए ग्रामीणों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
आईटीबीपी की इस पहल से ग्रामीणों को पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर बल की जनसेवा, ग्रामीण सहयोग एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!