Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

बागडोंगरी जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, 3 आरोपी गिरफ्तार

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

जिला – नारायणपुर (छत्तीसगढ़)

दिनांक – 25.10.2026

🔹 *नारायणपुर पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, जुआ खेलते 03 आरोपी गिरफ्तार*

🔹 *बागडोंगरी जंगल में दबिश देकर ₹1,330 नगद सहित ₹97,330 की संपत्ति जब्त*

जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर तथा एसडीओपी नारायणपुर श्री अजय सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायणपुर श्री विनीत दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

दिनांक 24.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बागडोंगरी के जंगल के नीचे खुले मैदान में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना नारायणपुर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. राजेश कुमार चंदेल, पिता गंगाधर चंदेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी बाकुलवाही, थाना कुकड़ाझोर, जिला नारायणपुर।
2. रितेश करंगा, पिता सुक्कुराम करंगा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बाकुलवाही, थाना कुकड़ाझोर, जिला नारायणपुर।
3. दिलेश्वर कश्यप, पिता गिरधारीलाल कश्यप, उम्र 24 वर्ष, निवासी डुमरताई, थाना कुकड़ाझोर, जिला नारायणपुर।

*जब्त सामग्री*

आरोपियों के कब्जे से ₹1,330 नगद, 02 मोबाइल फोन, 02 मोटरसाइकिल तथा ताश की गड्डियों सहित जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य ₹97,330/- आंका गया है।

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!