Breaking News
एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू 53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने 8 गांवों में लगाया पशु चिकित्सा शिविर, 524 पशुओं का किया उपचार अबूझमाड़िया समुदाय से मुलाकात, आत्मसमर्पित नक्सलियों से संवाद; NHRC स्पेशल मॉनिटर ने परखी पुनर्वास एवं विकास गतिविधियां

माड़ परियोर अभियान से साकार होगा बस्तर फाइटर बनने का सपना, नारायणपुर पुलिस देगी युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦जिला – नारायणपुर (छत्तीसगढ़)

दिनांक – 26.10.2026

🔹 *माड़ परियोर अभियान: बस्तर फाइटर बनने का सपना होगा साकार, युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देगी नारायणपुर पुलिस*

🔹 *दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों के युवक-युवतियों को मिलेगा शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की तैयारी का अवसर*

नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के युवाओं को बस्तर फाइटर भर्ती की तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “माड़ परियोर अभियान” की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत बस्तर फाइटर भर्ती में शामिल होने के इच्छुक युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के प्रथम चरण में जिला मुख्यालय नारायणपुर, ग्राम झारा एवं ग्राम छोटेडोंगर में प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किए जा रहे हैं। आगामी दिनों में बेनूर, कोहकमेटा एवं ओरछा में भी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने संबंधित थाना अथवा कैंप में संपर्क कर इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं।

प्रशिक्षण शिविर में अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अनुरूप शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद एवं गोला फेंक सहित विभिन्न शारीरिक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए विषयवार मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

नारायणपुर जिले के दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षण से जोड़ने पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि उचित संसाधनों एवं मार्गदर्शन के अभाव में कोई भी प्रतिभाशाली अभ्यर्थी अवसर से वंचित न रहे।

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) ने जिले के युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क प्रशिक्षण अभियान से जुड़कर अनुशासन, मेहनत एवं समर्पण के साथ बस्तर फाइटर भर्ती की तैयारी करें। उन्होंने युवाओं से पुलिस सेवा में शामिल होकर क्षेत्र एवं समाज की सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।

नारायणपुर पुलिस का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा देना, उन्हें बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना तथा भर्ती की तैयारी के लिए समान अवसर प्रदान करना है।

“मेहनत आपकी — मार्गदर्शन हमारा — लक्ष्य बस्तर फाइटर”

नारायणपुर पुलिस — आपका माड़ मित्र

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!