Breaking News
एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू 53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने 8 गांवों में लगाया पशु चिकित्सा शिविर, 524 पशुओं का किया उपचार अबूझमाड़िया समुदाय से मुलाकात, आत्मसमर्पित नक्सलियों से संवाद; NHRC स्पेशल मॉनिटर ने परखी पुनर्वास एवं विकास गतिविधियां

एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर (छत्तीसगढ़

🔷 *राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के 62 स्थानों पर कराया गया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*

🔷 *जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने देखा भव्य आयोजन।*

🔷 *सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को किया गया सुदृढ़।*

अखंड भारत के शिल्पी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित भव्य एवं गरिमामयी ‘एकता परेड-2026’ का सजीव प्रसारण दूरदर्शन एवं प्रमुख समाचार चैनलों के माध्यम से किया गया।

एकता परेड-2026 में देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) द्वारा अनुशासित मार्च पास्ट, साहसिक प्रदर्शन एवं विशेष कौशल का प्रदर्शन किया गया। वहीं विभिन्न राज्यों की लोक-संस्कृति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार किया। इस भव्य आयोजन में जवानों के शौर्य, साहस, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के सभी 14 थाना परिसरों एवं 48 पुलिस कैंपों सहित कुल 62 स्थानों पर दिनांक 31.10.2026 को एकता परेड के सीधे प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई। सभी थाना परिसरों एवं दूरस्थ तथा अंदरूनी क्षेत्रों में स्थित पुलिस कैंपों में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से एकता परेड का सजीव प्रसारण देखा।

इस आयोजन के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों में तैनात पुलिस जवानों को भी राष्ट्रीय गौरव के इस भव्य आयोजन से जोड़ा गया। सभी थाना परिसरों एवं पुलिस कैंपों में जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण, देशी रियासतों के एकीकरण तथा देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया। उनके दृढ़ नेतृत्व एवं दूरदर्शिता से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

नारायणपुर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस आयोजन के माध्यम से पुलिस बल में अनुशासन, आपसी समन्वय, एकजुटता एवं राष्ट्रसेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ ही राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संकल्प को दोहराया गया।

नारायणपुर पुलिस राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!