
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
133वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र के बी एस एफ कैंप मसपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।
दिनांक 02 नवंबर 2026 को
133वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा श्री कमल शर्मा, कमांडेन्ट, 133 वीं बटालियन के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम (LWE), वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत प्रातः 10.00 बजे से कैंप मसपुर, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर/ नैत्र चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में श्री प्रदीप देवांगन नेशनल हेल्थ मिशन ओरछा ब्लांक प्रोग्रामिंग मैनेजर , 133वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल के चिकित्सा अधिकारी, नेत्र चिकित्सा टीम जिला नारायणपुर , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसपुर के सिविल चिकित्सकों की टीम एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। शिविर के दौरान विभिन्न रोगों से पीड़ित ग्राम मसपुर , गुदरापाडा, मेटानार एवं ताडोबेडा के 136 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया तथा Malaria screening, मलेरिया के लक्षण, दुष्परिणाम एवं रोकथाम के बारे में भी बताया गय तथा शुगर चैक किया गया।
ग्रामीणों की सुविधा हेतु वाहिनी द्वारा मरीजों के आवागमन के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त, शिविर में उपस्थित सभी मरीजों एवं चिकित्सा कर्मियों को जलपान भी उपलब्ध कराया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य अबूझमाड़ के दुर्गम एवं दुरस्थ क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा मलेरिया की रोकथाम, समय पर उपचार एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
133वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की यह पहल स्थानीय जनसमुदाय के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति बल की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल स्थानीय जनता के साथ विश्वास एवं समन्वय को सुदृढ़ करने तथा क्षेत्र के सामाजिक विकास अच्छे स्वास्थ्य हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।
जयहिंद।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल












