Breaking News
एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू 53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने 8 गांवों में लगाया पशु चिकित्सा शिविर, 524 पशुओं का किया उपचार अबूझमाड़िया समुदाय से मुलाकात, आत्मसमर्पित नक्सलियों से संवाद; NHRC स्पेशल मॉनिटर ने परखी पुनर्वास एवं विकास गतिविधियां

बस और बोलेरो में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, चार लोग घायल; जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला  -नारायणपुर

नारायणपुर–ओरछा ब्रेकिंग न्यूज़
बस और बोलेरो में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, चार लोग घायल; जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

नारायणपुर/ओरछा। नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग पर रायनार रेंगाबेड़ा चौक के पास बस और बोलेरो वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में चार लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल नारायणपुर में इलाज चल रहा है।
नारायणपुर से ओरछा जा रही थी बोलेरो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन नारायणपुर से ओरछा की ओर जा रहा था। इसी दौरान ओरछा की ओर से यात्रियों को लेकर नारायणपुर आ रही बस के साथ रायनार रेंगाबेड़ा चौक के पास उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में चार लोगों को आई सामान्य चोटें

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में चार लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

दुर्घटना के कारणों की जानकारी का इंतजार
फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!