Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

कवर्धा को हराकर नारायणपुर अंडर -19 टीम फाइनल में

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

ऐतिहासिक जीत

नारायणपुर की अंडर-19 सेमीफाइनल मुकाबले में कवर्धा को हराकर फ़ाइनल में किया प्रवेश

25 अक्टूबर 2026 को धमतरी के मैदान पर खेले सेमीफाइनल मैच में टॉस हारकर पहले गेंदबाज़ी करते हुए नारायणपुर ने शानदार प्रदर्शन किया। तन्मय वर्धा ने शानदार 4 विकेट, हर्ष सरकार और यस यदु ने 2-2 विकेट तथा नमन सिंह ठाकुर ने 1 विकेट लिया। नारायणपुर के गेंदबाज़ों ने कवर्धा की पूरी टीम को 28.2 ओवर में मात्र 90 रन पर समेट दिया।

91 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नारायणपुर ने थोड़ा लड़खड़ाने के बावजूद आदित्य श्रीवास्तव और चैतन्य की जोड़ी ने इसे अंततः हासिल कर लिया। टीम के सभी खिलाड़ियों ने जीत में छोटा-बड़ा योगदान दिया।

यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि टूर्नामेंट के फ़िक्स्चर के अनुसार फ़ाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें एलीट ग्रुप में जगह बनाएंगी। अब नारायणपुर को रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और दुर्ग जैसी एलीट ग्रुप की टीमों के साथ मुकाबला करने का अवसर मिलेगा। इन मुकाबलों के प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ की अंडर-19 टीम का चयन होगा।

नारायणपुर जैसे छोटे जिले के लिए एलीट ग्रुप तक पहुंचना कभी अकल्पनीय माना जाता था। पिछले सात-आठ वर्षों में नारायणपुर क्रिकेट के स्तर में आए बदलाव का असर आज खिलाड़ियों के प्रदर्शन में साफ दिखाई दे रहा है। बस्तर संभाग के क्रिकेट इतिहास में वनडे टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप में पहुंचने वाली नारायणपुर पहली टीम बन गई है।

इस उपलब्धि में खिलाड़ियों, कोच और मैनेजमेंट का सराहनीय योगदान रहा है। कोच करनदीप सग्गू एवं सह कोच गौरीशंकर पटेल ने इस सफलता का श्रेय सभी खिलाड़ियों और उनकी कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से खिलाड़ियों को लगातार अलग-अलग तरीकों से अभ्यास कराया जा रहा था।
कोच करनदीप सग्गू और सहायक कोच गौरीशंकर पटेल का इस सफलता में महत्वपूर्ण किरदार निभाया

दोनों कोचों का विश्वास है कि नारायणपुर की टीम एलीट ग्रुप में भी शानदार प्रदर्शन करेगी। छत्तीसगढ़ को बेहतरीन खिलाड़ी देने के लिए नारायणपुर जिला अब पूरी तरह तत्पर है। यह दिन नारायणपुर क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

अब अंडर-16, अंडर-14 और सीनियर टीमों के सामने भी प्लेट ग्रुप टूर्नामेंट जीतकर एलीट ग्रुप तक पहुंचने की चुनौती है। नारायणपुर के खिलाड़ी, कोच इस दिशा में मेहनत करने और जिले से नए प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार करने के लिए संकल्पित हैं।

जिला क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खिलाड़ियों और कोचों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी तथा आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

🟦 प्रधान संपादक -डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!