Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

रक्तदान में आगे आए BSF जवान, 58वीं वाहिनी ने जुटाईं 22 यूनिट रक्त

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*58वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन*

*तैलसी (नारायणपुर), 01 अक्टूबर 2026*

मानवता, जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को साकार करते हुए 58वीं वाहिनी, सीमा सुरक्षा बल द्वारा वाहिनी मुख्यालय तैलसी में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

यह रक्तदान शिविर श्री रूपिंदर भारद्वाज, समादेष्टा, 58वीं वाहिनी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. वनलाल फाका, मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर श्री अवधेश कुमार शर्मा, डिप्टी कमांडेंट तथा श्री नवीन कुमार, डिप्टी कमांडेंट उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय नारायणपुर के ब्लड बैंक केंद्र की चिकित्सा टीम द्वारा रक्त संग्रहण की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

जिला चिकित्सालय नारायणपुर की चिकित्सा टीम में डॉ. आर.एन. नाग (एम.एल.टी.), डॉ. मोनिका साहू (एम.एल.टी.), डॉ. टिकेश्वर नेताम (एम.एल.टी.) एवं डॉ. पिलिंदर (एल.ए.) शामिल रहे। चिकित्सा टीम ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रक्तदान शिविर में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 22 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर रक्तदाताओं ने संदेश दिया कि रक्तदान मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है तथा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण एवं पुनीत कार्य है।

58वीं वाहिनी द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर समाज के प्रति बल की संवेदनशीलता, सेवा भावना एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

🟦 प्रधान संपादक  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!