Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

मानवता की मिसाल: 53वीं वाहिनी ITBP के रक्तदान शिविर में जवानों ने किया 18 यूनिट रक्तदान

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

मानवता की मिसाल: 53वीं वाहिनी ITBP के रक्तदान शिविर में जवानों ने किया 18 यूनिट रक्तदान

जेलवाड़ी कैंप परिसर में जिला चिकित्सालय नारायणपुर के सौजन्य से आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

नारायणपुर, 01 अक्टूबर 2026। मानवता की सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के तत्वावधान में सामरिक मुख्यालय, जेलवाड़ी कैंप परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जवानों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 18 यूनिट रक्तदान किया।
जिला चिकित्सालय नारायणपुर के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में बल के अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान किया। जवानों ने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
इस अवसर पर जवानों ने कहा कि रक्तदान केवल किसी व्यक्ति का जीवन बचाने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे समाज में आपसी सहयोग, संवेदना और मानवता की भावना भी मजबूत होती है। शिविर के दौरान सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों एवं सुरक्षा उपायों का पालन किया गया।
53वीं वाहिनी ITBP के अधिकारियों ने रक्तदान करने वाले जवानों के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वाहिनी देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।
शिविर के सफल आयोजन में सेनानी श्री संजय कुमार के मार्गदर्शन में उपस्थित अधिकारी श्री मनीष गौतम, उप सेनानी (जीडी) एवं श्री जय किशोर, सहायक सेनानी (जीडी) सहित जिला चिकित्सालय नारायणपुर की मेडिकल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला चिकित्सालय की ओर से श्री एम.आर. नाग (मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन), श्रीमती मोनिका साहू, कुमारी टीकेश्वरी नेताम, श्री पीलेन्द्र एवं उनकी टीम का सहयोग रहा।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!