Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

सड़क बंद, रास्ते दुर्गम फिर भी नहीं रुकी मदद :- आईटीबीपी जवानों ने 55 वर्षीय ग्रामीण को पहुंचाया CHC ओरछा

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

मासा राम गोटा, पिता/केयर ऑफ गुड्डी राम गोटा, निवासी ग्राम कुडमेल, तहसील ओरछा, जिला नारायणपुर, उम्र लगभग 55 वर्ष, कमर में अत्यधिक दर्द की समस्या से पीड़ित होने के कारण चिकित्सा सहायता हेतु 38वीं वाहिनी के सी ओ बी आदेर में उन्हें तत्काल प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। क्षेत्र में सड़क मार्ग बाधित होने के कारण फोर-व्हीलर/एंबुलेंस की आवाजाही संभव नहीं थी। ऐसी विषम परिस्थितियों में सी ओ बी आदेर एवं सी ओ बी एडजूम के जवानों द्वारा संयुक्त प्रयास करते हुए मरीज को ट्रैक्टर के माध्यम से सुरक्षित रूप से सी ओ बी एडजूम पहुंचाया गया।

सी ओ बी एडजूम पहुंचने के दौरान मरीज का दर्द बढ़ जाने पर उन्हें तत्काल प्राथमिक चिकित्सीय उपचार प्रदान किया गया। इसके उपरांत बेहतर एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा उपचार की आवश्यकता को देखते हुए मरीज को मोटरसाइकिल के माध्यम से तत्काल CHC ओरछा भेजा गया।

इस प्रकार, 38वीं वाहिनी के सी ओ बी आदेर एवं सी ओ बी एडजूम के संयुक्त एवं त्वरित प्रयासों से दुर्गम एवं सड़क मार्ग बाधित होने की चुनौती के बावजूद एक ग्रामीण को समय पर आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराते हुए बेहतर उपचार हेतु CHC ओरछा सुरक्षित रूप से पहुंचाया गया।

38वीं वाहिनी द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की सहायता एवं मानवीय सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!