
🟥 जिला – नारायणपुर
🟦थाना – कोहकामेटा
🔷 *घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार*
🔷 *थाना कोहकामेटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद*
थाना कोहकामेटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहंदी में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
दिनांक 17.06.2026 को ग्राम मोहंदी में एक व्यक्ति की मृत्यु होने संबंधी सूचना प्राप्त होने पर थाना कोहकामेटा पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची। पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण कर परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पता चला कि मृतक सोनारू राम सलाम (उम्र 46 वर्ष) का अपनी पुत्री किरण सलाम (उम्र 22 वर्ष) के साथ घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था।
जांच में सामने आया कि दिनांक 16.06.2026 को हुए विवाद के दौरान आरोपी किरण सलाम ने आवेश में आकर घर में रखे डंडे एवं लोहे के सब्बल से अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल होने के कारण सोनारू राम सलाम की मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना एवं जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर थाना कोहकामेटा में अपराध क्रमांक 05/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय नारायणपुर भेजा गया।
जांच के दौरान आरोपी किरण सलाम से पूछताछ की गई, जिसमें घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं लोहे का सब्बल बरामद किया गया। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों एवं जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी किरण सलाम पिता स्व. सोनारू राम सलाम, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मोहंदी, थाना कोहकामेटा, जिला नारायणपुर को दिनांक 17.06.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
थाना कोहकामेटा द्वारा प्रकरण की विस्तृत विवेचना की जा रही है।
🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













