Breaking News
53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एडका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार केहनार के जंगल में मिला 5 किलो वजनी कुकर आईईडी, पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षित निष्क्रिय 133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

53वीं वाहिनी ITBP के हिमवीरों और आश्रम विद्यालय के बच्चों ने किया ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन

राष्ट्रीय गीत के माध्यम से विद्यार्थियों में जगाई देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना

नारायणपुर, 05 नवंबर 2026। 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP), सामरिक मुख्यालय नारायणपुर के मार्गदर्शन में स्थानीय रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द विद्यापीठ आश्रम विद्यालय में राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

श्री संजय कुमार (सेनानी), 53वीं वाहिनी ITBP के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में ITBP के हिमवीरों एवं आश्रम विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने एक साथ राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व, स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका तथा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर श्री आजाद सिंह (स.से./जी.डी.) ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ हमारी राष्ट्रीय चेतना, गौरव और देशभक्ति का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ ही युवा पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना रहा। अंत में राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता एवं समर्पण का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!