Breaking News
53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया

53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का आयोजन।
छत्तीसगढ़ राज्य के जिला नारायणपुर के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान नक्सल अभियान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। श्री संजय कुमार, सेनानी, 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दिनांक 18 जून 2026 को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में 53वीं वाहिनी द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग से स्थानीय ग्रामीणों के साथ वाहिनी के सामरिक मुख्यालय एवं समस्त सी.ओ.बी. मोहंदी, कोडलियार, कड़ेनार, आदिंगपार व मड़ोड़ा एवं आस-पास के क्षेत्र में एक व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के लगभग 2500 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर जवानों ने पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री दीपक जोशी, द्वितीय कमान केंद्रीय सीमांत मुख्यालय, श्री संजय कुमार भारद्वाज, द्वितीय कमान 53वीं वाहिनी एवं अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का भी आधार हैं। वृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को हरित अभियान से जोड़ना है।
वाहिनी के अधिकारियों ने बताया कि 53वीं वाहिनी देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। वृक्षारोपण जैसे अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

🟥 प्रधान संपादक -डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!