Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर (छत्तीसगढ़)

🔷 मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

 

🔷 जंगल में छिपाकर रखा गया हथियार एवं अन्य सामग्री का डंप बरामद, बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन, 12 बोर राइफल एवं गोला-बारूद सहित सामग्री जब्त

नारायणपुर जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 16 जून 2026 को बीएसएफ 133वीं वाहिनी की ‘ई’ कंपनी द्वारा कैंप मसपुर से आसपास के जंगल क्षेत्रों में विशेष सर्च अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की टीम मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी कर रही थी। इसी दौरान जवानों को जंगल के भीतर एक संदिग्ध स्थान दिखाई दिया। क्षेत्र की घेराबंदी कर सावधानीपूर्वक तलाशी लेने पर वहां छिपाकर रखा गया हथियार एवं अन्य सामग्री का एक डंप बरामद किया गया।

बरामद डंप की जांच करने पर उसमें हथियार, गोला-बारूद एवं अन्य सामग्री पाई गई, जिन्हें सुरक्षा बलों द्वारा विधिवत जब्त किया गया।

बरामद सामग्री :

1. देसी बीजीएल लॉन्चर – 01 नग
2. बीजीएल गन – 07 नग
3. 12 बोर राइफल – 01 नग
4. 12 बोर राउंड – 37 नग
5. वायर – 15 मीटर
6. पोच – 05 नग

प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि उक्त सामग्री को पूर्व में जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा गया था। सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं निरंतर चलाए जा रहे सर्च अभियान के परिणामस्वरूप उक्त हथियार, गोला-बारूद एवं अन्य सामग्री बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

उल्लेखनीय है कि 31 मार्च 2026 को नारायणपुर जिले को नक्सलमुक्त घोषित किए जाने के पश्चात भी पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा दूरस्थ वन क्षेत्रों में नियमित रूप से सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियारों, विस्फोटक सामग्रियों एवं अन्य संसाधनों की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके तथा जिले में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण निरंतर बनाए रखा जा सके।

नारायणपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में आगे भी संयुक्त रूप से सघन सर्च अभियान जारी रखा जाएगा तथा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई निरंतर की जाती रहेगी।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!