Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

आमदई माइंस में लगे स्थानीय मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

🟪छोटेडोंगर

*आमदई माइंस में लगे स्थानीय मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर*

नारायणपुर जिले के आमदई मांइस में लगे 4 सौ से अधिक स्थानिय मजदूरो ने अपनी एक प्रमुख मांग को लेकर- मजदूरो को अकुशल से अर्ध कुशल श्रेणी में विभाजित करने को लेकर आमदई मांइस के जीरो पांइट में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं,स्थानिय मजदूरो के द्वारा लगातार चार दिनों से आमदई मांइस में काम बंद कर हड़ताल पर बैठने से आमदई मांइस में कार्य पूरी तरीके से ठप पड़ा हुआ है वही लौह अयस्क परिवहन में लगी सैकड़ो वाहनों के पहिए थम गए हैं । मजदूरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से वाहन मालिकों और ड्राइवर की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय मजदूरों ने निको कंपनी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि निकों के द्वारा मजदूरों से वादा किया गया था कि 3 साल के बाद मजदूरों को श्रेणी में विभाजित किया जाएगा परंतु कंपनी अपने वादे से मुकर रही है। आंदोलनकारी मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। पूरे मामले को लेकर जब निको कंपनी के सहायक महाप्रबंधक एच एन झा से बात की गई तो उनका कहना है कि कंपनी मजदूरो के मांग को पूरा नहीं कर सकती है। अब देखना यह है कि कंपनी और मजदूरों के बीच की लड़ाई के बीच में आखिर क्या कुछ समाधान निकाल कर सामने आता है।

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!