Breaking News
मासूम से दरिंदगी के आरोपी पर नारायणपुर पुलिस का शिकंजा, त्वरित कार्रवाई कर किया गिरफ्तार अबूझमाड़ के दुर्गम वनांचल में बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रोशनी और भाईचारे के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश नक्सलमुक्त अबूझमाड़ में पहली बार दिवाली की धूम, डोडीमरका गांव दीपों की रोशनी से जगमगाया* 86वीं वाहिनी BSF की मानवीय पहल: सिविक एक्शन प्रोग्राम के जरिए ग्रामीणों को राहत और स्वास्थ्य सुविधा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत BSF की 86वीं वाहिनी की जनकल्याणकारी पहल, ग्रामीणों को बांटी उपयोगी सामग्री एवं लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर 53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश

नक्सल विरोधी अभियान :- 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों का छिपाया गया डम्प बरामद।*

🟪 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*नक्सल विरोधी अभियान में 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों का छिपाया गया डम्प बरामद।*

 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला-नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत 53वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 07.02.2026 को श्री संजय कुमार, सेनानी 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के मार्गदर्शन में एवं श्री तेजवीर सिंह, उप सेनानी के नेतृत्व में धुर नक्सल इलाके में सी.ओ.बी. गांव मडोडा से मटवाड़ा जरनल एरिया, गांव मडोडा की ओर भारत तिब्बत सीमा पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ज्वाईट ए.डी.पी. ऑपरेशन संचालित किया गया। ऑपरेशन के दौरान सर्च अभियान में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डम्प का पता चला। जिसके बाद क्षेत्र की पूर्ण घेराबंदी कर तलाशी एवं सैनिटाइजेशन की कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान नक्सल डम्प से पुराने स्टेशनरी, प्रिंटिंग सामान, की-बोर्ड आदि बरामद किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को तीन आई.ई.डी. भी मिली जिसे मौके पर ही 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की बी.डी.डी.एस.टीम द्वारा विस्फोट से उड़ाकर नष्ट किया गया।

इस संपूर्ण ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की पशुधन की हानि व जनहानि तथा सुरक्षा बलों की क्षति नहीं हुई। नक्सल डम्प से बरामद हुए समस्त साजों सामान के साथ सभी जवान सुरक्षित कैम्प में लौट आए। क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति बनाये रखने हेतु 53वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, प्रतिबद्ध है व वाहिनी के द्वारा क्षेत्र में आगे भी सघन सर्च ऑपरेशन जारी रखने की योजना है।

🟥 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!