Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

नारायणपुर पुलिस एवं 41 BN आई.टी.बी.पी. के जवानों ने नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल के भीतर ग्राम फरसगांव में निर्मित विशालकाय नक्सल स्मारक को किया ध्वस्त

🟪 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

 

*नारायणपुर पुलिस एवं 41 BN आई.टी.बी.पी. के जवानों ने नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल के भीतर ग्राम फरसगांव में निर्मित विशालकाय नक्सल स्मारक को किया जमींदोज*

 

♦️ थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फरसगांव (कुतुल) में नक्सलियों ने बनाया गया था विशालकाय नक्सली स्मारक।
♦️ जिला पुलिस बल एवं 41 BN आई.टी.बी.पी. की संयुक्त पार्टी ने किया कार्यवाही

🟪 भारत सरकार एवं राज्य सरकार की मंशानुरूप नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही अबूझमाड़ में लगातार नवीन कैम्प स्थापित करते हुए सड़क पुल-पुलिया निर्माण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को अंदरूनी गांव तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

🟪 इसी तारतम्य में कल दिनांक 06-02-2026 को नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस बल एवं 41 वीं वाहिनी आई.टी.बी.पी. की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान, एरिया डॉमिनेशन हेतु कुतुल, फरसगांव एवं आसपास के क्षेत्रों की ओर रवाना हुई थी; कि पुलिस सहायता केंद्र कुतुल (थाना कोहकामेटा) क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फरसगांव में नक्सलियों द्वारा विशालकाय नक्सली स्मारक बनाया गया था, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा जेसीबी के माध्यम से जमींदोज किया गया है।

🟥 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!