Breaking News
41 वीं वाहिनी आईटीबीपी कुतुल सी0ओ0बी0 में स्किल विकास प्रशिक्षण का समापन सभी युवाओं को इलेक्ट्रीशियन टूल किट (प्लास एवं मल्टी परपज पेचकस) दिया गया पुलिस अधीक्षक ने सामान्य परेड का किया निरीक्षण एवं सलामी ग्रहण उपरांत बलवा ड्रिल, दंगा नियंत्रण एवं त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास से जवानों की क्षमता हुई और मजबूत विग्रह से विश्वास की ओर” — छिनारी में 15 वर्षों बाद लौटी खुशियां, 9 परिवारों का अपने गांव में हुआ सम्मानपूर्वक पुनर्वास 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त

38वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के अंतर्गत जटलूर स्थित सीओबी द्वारा इलाके में पहली बार निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

 

 

 

 

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

 

अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ के सुदूर गांव में 38वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के अंतर्गत जटलूर स्थित सीओबी द्वारा इलाके में पहली बार निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह जनकल्याणकारी कार्यक्रम 38वीं वाहिनी के सेनानी श्री रोशन सिंह असवाल के निर्देशन तथा श्री अशोक कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी (2IC) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

चिकित्सा शिविर में आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर के दौरान ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक दवाइयाँ पूर्णतः निःशुल्क वितरित की गईं। शिविर में डॉ. राहुल चौरसिया, चिकित्सा अधिकारी (एमओ) द्वारा ग्रामीणों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।

दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्र, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं अत्यंत सीमित हैं, में आईटीबीपी द्वारा पहली बार इस प्रकार का चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाना स्थानीय ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। ग्रामीणों ने आईटीबीपी की इस मानवीय एवं जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए बल के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से आईटीबीपी न केवल सुरक्षा दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहा है, बल्कि अति नक्सल प्रभावित एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ कर रहा है।

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!