Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

नक्सलियों द्वारा छिपाई गई IED सामग्री बरामद, नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई*

🟥 रिपोर्टर –  डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला  – नारायणपुर

*नक्सलियों द्वारा छिपाई गई IED सामग्री बरामद, नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई*

@ गुप्त सूचना पर नारायणपुर पुलिस व आईटीबीपी की संयुक्त टीम की सर्च कार्रवाई
@ जंगल क्षेत्र से नक्सली उपयोग की सामग्री बरामद
@ प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ

दिनांक 02.02.2026 को प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर जिला नारायणपुर अंतर्गत थाना ओरछा क्षेत्र के कांगाली–मंडोली–आसनार–ओरछा जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री की जानकारी मिली। सूचना की पुष्टि उपरांत नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

सर्च के दौरान जंगल क्षेत्र से नक्सलियों के उपयोग में आने वाली विभिन्न प्रकार की सामग्री बरामद की गई, जिनमें प्रेशर कुकर, रस्सी, बिजली वायर, चार्जर, बैटरियां, पेंसिल सेल, पाइप, इंजन ऑयल जैसी IED बनाने की सामग्री सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ शामिल हैं। उक्त सामग्री को विधिवत जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया।

बरामद सामग्री को सुरक्षित रूप से थाना ओरछा लाकर प्रस्तुत किया गया है। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नारायणपुर पुलिस एवं केंद्रीय बलों के द्वारा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

—-

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!