Breaking News
41 वीं वाहिनी आईटीबीपी कुतुल सी0ओ0बी0 में स्किल विकास प्रशिक्षण का समापन सभी युवाओं को इलेक्ट्रीशियन टूल किट (प्लास एवं मल्टी परपज पेचकस) दिया गया पुलिस अधीक्षक ने सामान्य परेड का किया निरीक्षण एवं सलामी ग्रहण उपरांत बलवा ड्रिल, दंगा नियंत्रण एवं त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास से जवानों की क्षमता हुई और मजबूत विग्रह से विश्वास की ओर” — छिनारी में 15 वर्षों बाद लौटी खुशियां, 9 परिवारों का अपने गांव में हुआ सम्मानपूर्वक पुनर्वास 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त

नारायणपुर पुलिस, डीआरजी एवं बीएसएफ़ ने माड़ बचाव अभियान के अन्तर्गत थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुरसकोड़ो में खोला नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप।

🟪 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*“शांतिपूर्ण एवं समृद्व नारायणपुर” के लक्ष्य आधारित नक्सलमुक्त अबूझमाड की दिशा में नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2026 का तीसरा कैम्प खोला उत्तर बस्तर के “कुरसकोड़ो” में*

🔹 माड़ बचाव अभियान के अन्तर्गत थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुरसकोड़ो में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप।
🔹 दशकों से अलग थलग और अछूते अबूझमाड़ के इस क्षेत्र को मिलेगा मुख्य धारा का संपर्क।
🔹 नारायणपुर पुलिस, डीआरजी एवं बीएसएफ़ के 129वीं वाहिनी, 83वी, 178वी और 133वीं वाहिनी ने खोला कुरसकोड़ो में जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प।

🟪 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही अबूझमाड़ में लगातार नवीन कैम्प स्थापित करते हुए सड़क पुल-पुलिया निर्माण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को अंदरूनी गांव तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

🟪 इसी कड़ी में थाना सोनपुर के ग्राम कुरसकोड़ो क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों एवं कांदुलनार – कोरसकोड़ो – हच कोटी – आदनार एक्सिस तक सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा प्रदान करने एवं विकास कार्यो में सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से दिनांक 04-02-2026 को नारायणपुर पुलिस ने घोर नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र माओवादियों के आश्रय स्थल ग्राम कुरसकोड़ो में नवीन कैम्प स्थापित किया गया है। ग्राम कुरसकोड़ो में नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। नवीन कैम्प कुरसकोड़ो थाना सोनपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित है तथा जिला मुख्यालय नारायणपुर से 65 किलोमीटर थाना सोनपुर से 35 किलोमीटर और कांदुलनार से 06 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

🟪 कुरसकोड़ो में नवीन कैम्प स्थापित होने से आसपास के क्षेत्र रानीमरका, विवनार, मरकाबेड़ा, चांदपुर, हाचकोटी और कुरसकोड़ो में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। अब क्षेत्र में सुरक्षा के निगरानी में सड़क निर्माण सहित अन्य सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जायेगा।

🟪 दशकों से अलग थलग और अछूते अबूझमाड़ के इस क्षेत्र को मिलेगा मुख्य धारा का संपर्क। कुरसकोड़ो कैंप के द्वारा सोनपुर से हचकोटी और आदनार का संपर्क होगा, आम नागरिकों को सड़क सुविधा के माध्यम से अलग-अलग सुविधा और आवागमन की सुलभता प्राप्त हो सकेगी।

🟪 नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2025 में नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल सहित कोडलियार, बेड़माकोटी, पदमकोट, कंडुलपार, नेलांगुर, पांगूड़, रायनार, एडजूम, ईदवाया, आदेर, कुड़मेल, कोंगे, सितरम, तोके, जाटलूर, धोबे, डोडीमरका, पदमेटा, लंका, परियादी, काकुर, बालेबेड़ा, कोडेनार, कोडनार, आदिनपार और मन्दोड़ा में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया गया है।

🟪 नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2026 में कोहकामेटा थाना क्षेत्रांतर्गत जटवर, वाड़ापेंदा और कुरसकोड़ो में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया है।

🟪 श्री पी. सुन्दराज पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर,
श्री रोबिनसन गुरिया पुलिस अधीक्षक नारायणपुर,
सेनानी श्री संजय सिंह, 129 वीं वाहिनी बीएसएफ,
सेनानी श्री रवि भूषण, 178 वीं वाहिनी बीएसएफ़
सेनानी श्री अरुण गंगवार, 83 वीं वाहिनी बीएसएफ़,
सेनानी श्री कमल शर्मा, 133वीं वाहिनी बीएसएफ

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार,
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री लौकेश बंसल
उप पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद किशोर खलखो
उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश कंवर,
उप पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, और
रक्षित निरीक्षक श्री सोनू वर्मा के नेतृत्व एवं निर्देशन में नवीन कैम्प स्थापना में नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं बीएसएफ़ के 129वीं वाहिनी, 178वीं वाहिनी, 83वीं वाहिनी और 133वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

🟥 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

—-

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!