Breaking News
41 वीं वाहिनी आईटीबीपी कुतुल सी0ओ0बी0 में स्किल विकास प्रशिक्षण का समापन सभी युवाओं को इलेक्ट्रीशियन टूल किट (प्लास एवं मल्टी परपज पेचकस) दिया गया पुलिस अधीक्षक ने सामान्य परेड का किया निरीक्षण एवं सलामी ग्रहण उपरांत बलवा ड्रिल, दंगा नियंत्रण एवं त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास से जवानों की क्षमता हुई और मजबूत विग्रह से विश्वास की ओर” — छिनारी में 15 वर्षों बाद लौटी खुशियां, 9 परिवारों का अपने गांव में हुआ सम्मानपूर्वक पुनर्वास 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त

नक्सल विरोधी अभियान :- 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों का छिपाया गया डम्प बरामद।

🟪 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟥 जिला – नारायणपुर

 

नक्सल विरोधी अभियान में 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों का छिपाया गया डम्प बरामद।

 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला-नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत 53वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 03.02.2026 को श्री संजय कुमार, सेनानी 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के मार्गदर्शन मे एवं श्री तेजवीर सिंह, उप सेनानी के नेतृत्व में धूर नक्सल इलाके मे सी.ओ.बी. गांव मडोडा के आसपास के क्षेत्र में ए.डी.पी. ऑपरेशन संचालित किया गया। ऑपरेशन के दौरान सर्च अभियान में भारत तिब्बत सीमा पुलिस को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया, बहुत बड़े डम्प का पता चला। जिसके बाद क्षेत्र की पूर्ण घेराबंदी कर तलाशी एवं सैनिटाइजेशन की कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान नक्सल डम्प से संचार कम्युनिकेशन के पुराने सामान एवं आई.ई.डी. बनाने के घटक बरामद किया गया।

इस संपूर्ण ऑपरेशन के दौरान नक्सल डम्प से बरामद हुए समस्त सामान के साथ सभी जवान सुरक्षित कैम्प में लौट आए। क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति बनाये रखने हेतु 53वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, प्रतिबद्ध है व वाहिनी के द्वारा क्षेत्र में आगे भी सघन सर्च ऑपरेशन जारी रखने की योजना है।

🟦 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!