Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

कोडेनार में स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र शीघ्र संचालित कराना सुनिश्चित करें —— माता मावली मेला आयोजन करने विभागीय अधिकारियों को सौपे गए दायित्व — कलेक्टर नम्रता जैन

🟦 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟥 जिला – नारायणपुर

*कोडेनार में स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र शीघ्र संचालित कराना सुनिश्चित करें – कलेक्टर नम्रता जैन*

*माता मावली मेला आयोजन करने विभागीय अधिकारियों को सौपे गए दायित्व*

*प्रधानमंत्री आवास निर्माण के नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण करने के दिए निर्देश*

*अंदरूनी क्षेत्र के लोगो को स्वास्थ्य केन्द्रों को नियमित रूप से उपचार कराने के निर्देश*

*स्वीकृत सड़क एवं भवन निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश*

नारायणपुर, 03 फरवरी 2026// कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जनमन प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत आवासों को पूर्ण कराने, ग्राम पंचायत हांदावाड़ा के हितामपारा में पानी, बिजली, सड़क, स्कूल, शौचालय, नक्सल पीड़ित परिवारों हेतु अनुकम्पा, राजस्व सर्वे, नालंदा परिसर हेतु आबंटित भूमि, धान पंजीयन की त्रुटि, धान बिक्री टोकन, पढ़ाई हेतु आर्थिक सहायता, जिले के धान खरीदी केन्द्रों से धान के त्वरित उठाव, नेत्र रोग ओपीडी में आवश्यक उपकरण एवं दवाईयां, नवीन आंगनबाड़ी, नलजल मिशन के कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। माता मावली मेला परंपरागत रूप से अयोजित करने विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौपे गए है। माता मावली मेला 11 से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। ओरछा विकासखण्ड अंतर्गत कोडेनार में स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र शीघ्र संचालित करने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर नम्रता जैन ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए शिविर लगाकर बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को आश्रम छात्रावास के बच्चों को खाद्य सामग्री एवं मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। धौड़ाई में अधिकारी कर्मचारियों के रहने हेतु शासकीय आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था करने तथा छात्रावास में रहने वाले बच्चों का आधार कार्ड बनाने निर्देशित किए।
कलेक्टर जैन ने आश्रम छात्रावासों के नोडल अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा अधीक्षक और अधीक्षिकाओं को छात्रावास में ही निवास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर जैन ने ग्राम पंचायत आदेर के आश्रित ग्राम चालचेर, हितापारा, ओरछामेटा में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने, फडमुंशियों के सीजन वर्ष 2025 की घटनी वसूली, अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति का मुआवजा प्रदाय करवाने, महावीर चौक स्कूल परिसर स्थित जर्जर शासकीय भवन के ध्वस्तीकरण अथवा जीर्णोद्वार, जनपद पंचायतों के शासकीय भूमि, भवनों की जानकारी उपलब्ध कराने, 50 वर्ष से अधिक समय से कृषि कर रहे किसानों का पट्टा दिलाने, प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास भाटपाल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति करने, जमा मद अंतर्गत स्वीकृत करलखा में 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन निर्माण करने, विद्यत निर्माण कार्य का चेकलिस्ट प्रस्तुत करने, ग्राम पंचायत माहका के डाकपारा में नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत किए जाने, ग्राम पंचायत कुतुल के आश्रित ग्राम फरसगांव में सौर ऊर्जा पानी टंकी, ग्राम पंचायत कच्चापाल के ग्राम तोके में नल-जल कनेक्शन, नल जल योजना के तहत लगे पाईपों में पानी सप्लाई, ग्राम नेलांगुर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत कोडोली ग्राम परलबेड़ा में नल खनन करने, नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण करने, ग्राम पंचायत आदेर में सोलर प्लेट ड्यूल पंप उपलब्ध कराने, ग्राम पंचायत आदेर में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने, ग्राम पंचायत कोडोली के ग्राम परलबेड़ा, फुलमेटा, मेट्टापारा, दुलापारा में बीएसएनएल नेटवर्क लगवाने, पेंशन लोन स्वीकृत करने, ग्राम मोड़ेंगा में बिजली पोल लगवाने, नेलांगुर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, कोडोली ग्राम परलबेड़ा में नल खनन, पदमकोट से उसेबेड़ा तक सड़क एवं बिजली प्रदान करने, ग्राम पंचायत नेड़नार में लंबे समय से मूलभूत विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदाय करने, निर्माण कार्य की स्वीकृति करने निर्देशित किए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत जिले के आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के सदस्यों को शासकीय सेवा में नियुक्ति और पुनर्वास योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही उनके द्वारा जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, डीएसपी परवेज कुरैशी, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, डॉ. सुमित गर्ग, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. राजेन्द्र सिंह, सीएमएचओ डॉ. टीआर कुंवर, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी लुपेन्द्र महिलांग, जनपद सीईओ नारायणपुर सुनिल कुमार सोनपिपरे, ओरछा सीईओ लोकेश्वर चतुर्वेदी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

🟪 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!