Breaking News
भाजपा के डबल इंजन सरकार मे बिजली बिल मे पांच बार बढ़ोतरी किया गया!डबल इंजन की भाजपा सरकार लगातार महंगाई का बोझआम जनता पर डाल रही है 41वीं वा० भा०ति०सी०पु० बल सी०ओ०बी० कुतुल में माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण का सफल आयोजन पुलिस अधीक्षक ने सामान्य परेड का किया निरीक्षण एवं सलामी ग्रहण उपरांत बलवा ड्रिल, दंगा नियंत्रण एवं त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास से जवानों की क्षमता हुई और मजबूत विग्रह से विश्वास की ओर” — छिनारी में 15 वर्षों बाद लौटी खुशियां, 9 परिवारों का अपने गांव में हुआ सम्मानपूर्वक पुनर्वास 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार

नारायणपुर में धूमधाम से मनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

नारायणपुर में धूमधाम से मनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती

बंगबंधुओं ने नेताजी चौक को विशेष साज-सज्जा से सजाकर दी ऐतिहासिक श्रद्धांजलि

नारायणपुर ब्यूरो।नगर सहित पूरे जिले में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक एवं सर्वोच्च सेनानायक सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती राष्ट्रभक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नारायणपुर जिला मुख्यालय सहित डीएनके कॉलोनी, बंगालापारा, बखरूपारा, छोटेडोंगर, आश्रम, धौड़ाई सहित जिले के विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में बंगबंधु एकत्रित हुए।

प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्रह्मचारी नरेंद्र महाराज एवं उपस्थित नागरिकों एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रगान गाकर नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई।“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा,नेताजी अमर रहें,भारत माता की जय” और वंदे मातरम्” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

हर देशवासी को नेताजी के पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता – कार्तिक नंदी
नारायणपुर बंगाली एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कार्तिक नंदी ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।उन्होंने कहा कि नेताजी ने आज़ाद हिंद फौज का गठन कर न केवल भारत, बल्कि संपूर्ण विश्व पटल पर अपनी असाधारण नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।
“उनकी सोच, साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करना और उनके पदचिन्हों पर चलना आज प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है,”

नेताजी के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत-डॉ बेनर्जी
नारायणपुर बंगाली एसोसिएशन के प्रवक्ता डॉ अभिषेक बेनर्जी ने कहाँ नेताजी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जो आज भी देश के युवाओं को आत्मसम्मान, स्वाभिमान और बलिदान की प्रेरणा देती है डॉ बेनर्जी ने कहा नेताजी का उद्घोष आज भी हर भारतीय की रगों में दौड़ता है नेताजी की वीरता, साहस और नेतृत्व क्षमता को आत्मसात करना आज की युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत आवश्यक है।

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!