Breaking News
भाजपा के डबल इंजन सरकार मे बिजली बिल मे पांच बार बढ़ोतरी किया गया!डबल इंजन की भाजपा सरकार लगातार महंगाई का बोझआम जनता पर डाल रही है 41वीं वा० भा०ति०सी०पु० बल सी०ओ०बी० कुतुल में माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण का सफल आयोजन पुलिस अधीक्षक ने सामान्य परेड का किया निरीक्षण एवं सलामी ग्रहण उपरांत बलवा ड्रिल, दंगा नियंत्रण एवं त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास से जवानों की क्षमता हुई और मजबूत विग्रह से विश्वास की ओर” — छिनारी में 15 वर्षों बाद लौटी खुशियां, 9 परिवारों का अपने गांव में हुआ सम्मानपूर्वक पुनर्वास 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार

कलम और कर्तव्य का संगम : – जवानों के संग मना छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का गणतंत्र पर्व

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

कलम और कर्तव्य का संगम : जवानों के संग मना छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का गणतंत्र पर्व*

*छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के सदस्यों ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस को एक नए अर्थ और नई ऊँचाई प्रदान करते हुए अबूझमाड़ के दुर्गम बीहड़ों में तैनात देश के जांबाज़ जवानों के साथ मनाया। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, संवेदना और साहस का जीवंत संगम था।*

*यूनियन के सदस्य कुतुल, कोडलियार, बेड़माकोटी, पदमकोट सहित छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर स्थित नेलांगूर कैम्पों तक पहुँचे, जहाँ देश की सीमाओं की नहीं, बल्कि आंतरिक सुरक्षा की अग्नि-परीक्षा में डटे जवान हर पल राष्ट्र के लिए तत्पर रहते हैं। इन दुर्गम और जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में तैनात सुरक्षाबलों के साथ तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाना, स्वयं में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण रहा।*

*इस अवसर पर पत्रकारों ने जवानों के साथ बैठकर सामूहिक भोजन किया, उनके अनुभव सुने और उन्हें यह संदेश दिया कि देश की जनता, समाज और कलम—तीनों उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। शब्दों से अधिक, यह साथ और आत्मीयता जवानों के लिए नवीन ऊर्जा और मनोबल का संचार बनी।✍🏻*

🟥चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!