Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

अबूझमाड़ मैराथन के पूर्व कार्यक्रमों के क्रम में यातायात जागरूकता एवं अबूझमाड़ पीस बाइक रैली का भव्य आयोजन

🟪 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत अबूझमाड़ मैराथन के पूर्व कार्यक्रमों के क्रम में यातायात जागरूकता एवं अबूझमाड़ पीस बाइक रैली का भव्य आयोजन*

 

36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर आज जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस नारायणपुर के संयुक्त तत्वावधान में अबूझमाड़ मैराथन के पूर्व कार्यक्रमों के क्रम में यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता एवं अबूझमाड़ पीस बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया।

रैली का उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करना तथा अबूझमाड़ मैराथन (5वां संस्करण–2026) के प्रचार-प्रसार को गति देना रहा।

यह आयोजन “माड़ महोत्सव” एवं अबूझमाड़ क्षेत्र के जनजीवन, आदिवासी कला-संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, वन, पर्वत एवं झील-झरनों को वैश्विक समुदाय तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया, साथ ही लोगों को यातायात की जागरूकता प्रदान कर सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने का संदेश दिया गया।

बाइक रैली का शुभारंभ प्रातः 08:30 बजे बालक हाई स्कूल मैदान, नारायणपुर से किया गया। रैली हाई स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक, बाजार स्थल, बख़रू पारा, सोनपुर चौक, ब्रह्बेड़ा, कुरुषनार, बासिंग, कुंदला, कोहकामेटा, ईरकभट्टी होते हुए कच्चापाल तक पहुंची तथा तत्पश्चात उसी मार्ग से वापस हाई स्कूल ग्राउंड नारायणपुर में रैली का समापन किया गया।

रैली में जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, अनुविभागीय दंडाधिकारी, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ,तहसीलदार, पत्रकार बंधु, पर्यटक, बाइकर्स सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, गति सीमा का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों एवं नागरिकों को “हेलमेट जीवन का वरदान है – इसे जरूर पहनें” का संदेश देते हुए जागरूक किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान कर सुरक्षित वाहन संचालन हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर बताया गया कि बाइक रैली में शामिल प्रथम 400 से अधिक अतिथि/पर्यटकों को पुलिस विभाग द्वारा निःशुल्क बाइक सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, जनभागीदारी बढ़ाना तथा अबूझमाड़ क्षेत्र को शांति, विकास एवं पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करना रहा।

यातायात पुलिस नारायणपुर द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर प्रयास जारी रखे जाएंगे।

🟥 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!