Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

सीआरएमसी भुगतान न होने से बस्तर में हाहाकार, ओपीडी बंद,मरीज बेहाल सरकार की चुप्पी भारी पड़ी

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*सीआरएमसी भुगतान न होने से बस्तर में हाहाकार, ओपीडी बंद,मरीज बेहाल सरकार की चुप्पी भारी पड़ी*

बस्तर संभाग। CRMC (नक्सल क्षेत्र प्रोत्साहन राशि) के 12 माह से लंबित भुगतान को लेकर आज बस्तर संभाग के सभी जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) से लेकर सब-हेल्थ सेंटर (SHC) तक सभी OPD सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं। नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव और बस्तर (जगदलपुर) सहित पूरे संभाग में एक जैसी स्थिति देखने को मिली।

इस दौरान डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, RMA एवं ANM ने एकजुट होकर सरकार की उपेक्षा के खिलाफ नारेबाज़ी की और लंबित CRMC राशि के तत्काल भुगतान की मांग की। OPD बंद रहने से दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें जनता के प्रति पूरी संवेदना है, इसी कारण उन्होंने लगातार 12 महीनों तक धैर्य रखा, लेकिन बार-बार आश्वासन के बावजूद सरकार की उदासीनता ने उन्हें यह कठोर कदम उठाने पर मजबूर किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से मांग की कि चल रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा तत्काल घोषणा कर भुगतान आदेश जारी किया जाए, ताकि जनहित में सेवाएं पुनः शुरू की जा सकें।

स्वास्थ्यकर्मियों ने चेतावनी भी दी कि फिलहाल किसी प्रकार की जीवन-रक्षक सेवाओं में बाधा नहीं आई है, लेकिन यदि सरकार ने अब भी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो वे आंदोलन को और तेज करने, आपातकालीन सेवाओं, MLC एवं पोस्टमार्टम कार्यों पर भी निर्णय लेने को बाध्य होंगे।

डॉक्टरों ने दोहराया कि उनका उद्देश्य जनता को परेशान करना नहीं है, बल्कि अपने वैधानिक अधिकार की प्राप्ति है। उन्होंने कहा कि राशि का भुगतान होते ही वे तुरंत जनकल्याण के लिए अपनी सेवाएं पुनः प्रारंभ करेंगे।

🛑 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!