Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्या

🟪 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟥 जिला – नारायणपुर

*जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्या*

*निराकरण करने दिलाया भरोसा*

नारायणपुर, 15 दिसम्बर 2025// कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगों से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने भरोसा दिलाया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आज जनदर्शन में अमरनाथ कुमेटी ग्राम बिंजली द्वारा राशि भुगतान करवाने, समस्त ग्रामवासी पातुर बेड़ा द्वारा रेलवेलाईन से घर टुटने, भवानी दत्त नैलवाल द्वारा वेतन राशि अपूर्णता, जय महामाया पेट्रोल पंप द्वारा लंबित देयकों के भुगतान, सरपंच एवं समस्त ग्रामवासी हुच्चाकोट द्वारा ग्राम हुच्चाकोट में निर्माण कार्य मांग करने, सुजमंती बैंक स्टॉफ नर्स द्वारा आबंटित आवास खाली करने, राजेश चौधरी डी.एन.के द्वारा प्ले स्कुल के पास नगर पालिका के कचरे में आग न लगाने व स्वीड कन्ट्रोलर/ब्रेकर की स्थापना हेतु, समस्त ग्रामवासी गारपा द्वारा आंगनबाड़ी बाउड्रीवाल हेतु, गारपा में सी.सी रोड, भूमि समतलीकरण कार्य स्वीकृति करवाने एवं गल्ली मुरूमीकरण हेतु, समस्त ग्राम वासी ग्राम सुपगांव द्वारा जीओ मोबाईल टावर लगवाने, समस्त ग्रामवासी मुरूमवाड़ा द्वारा जाटलूर से मुरूमवाड़ा तक मुरूमीकरण सड़क, सरपंच ग्राम पंचायत बागडोंगरी द्वारा हेण्डपंप में सोलर पैनल लगवाने, मुन्नी महावीर चौंक द्वारा अटल आवास योजना के मकान की मरम्मत और पुल निर्माण हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने,  सरपंच ग्राम पंचायत बाकुलवाही द्वारा ग्रा बाकुलवाही स्थित उपस्वास्थ्य केन्द्र हेतु नए भवन की स्वीकृति के संबंध में, पामेश्वरी पटेल ग्राम महिमागवाड़ी द्वारा सहायता प्रदान करने, समस्त ग्रामवासी ग्राम करलखा द्वारा स्व. बालसाय पिता शिवलाल के नाम पर ग्राम करलखा में खसरा नं. 192 रकबा 0.6115 हेक्टयर भूमि को नामातंरण में नारदराम पिता रामलाल ठेठवार के नाम के साथ उनके पांच भाईयों का नाम उपरांत राजस्व अभिलेख मे दर्ज कराने का प्रस्ताव किये जाने, डमरू राम ग्राम करलखा द्वारा खरीफ फसल धान बेचने के संबंध में समस्या का निराकरण करने, सरपंच ग्राम पंचायत कोडोली उर्फ कस्तुरमेटा द्वारा वन समिति जोड़ने, मुरीबाई शांति द्वारा घर के बाड़ी पर बाहरी व्यक्ति के द्वारा कब्जाा करने और जान से मारने की धमकी, पंचम बेसरा द्वारा पी.एम. सूर्या घर की मिटर नही लगाने, हीना नाग सदस्य क्षेत्र क्रमांक 02 द्वारा ग्राम पंचायत बोरण्ड में नलजल योजना के संबंध में, सरपंच ग्राम पंचायत मातला द्वारा जलजीवन मिशन योजनान्तर्गत एक माह से पेयजल नहीं मिलने, समस्त जिलावासी द्वारा रेल्वे द्वारा भूमि अधिग्रहण, सरपंच ग्राम पंचायत कोडोली द्वारा सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदाय करने, पुष्पा सहारे प्रधान पाठक नयापारा टेमरूगांव द्वारा सेवा क्षेत्र में गंभीर समस्या के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। जनदर्शन में 30 प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।

🛑 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!