Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

व्यवहार न्यायालय नारायणपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*व्यवहार न्यायालय नारायणपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन*

नारायणपुर:13 दिसंबर 2025/ माननीया श्रीमती किरण चतुर्वेदी जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के आदेशानुसार एवं सुश्री गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के आदेश अनुसार व्यवहार न्यायालय नारायणपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। श्रीमान हरेंद्रसिंह नाग अपर सत्र न्यायाधीश नारायणपुर एवं कुमारी प्रतिभा मरकाम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर के द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। *
इस अवसर पर *श्री चंद्र प्रकाश कश्यप* रिटेनर अधिवक्ता नारायणपुर एवं अधिवक्ता *जे.एस राठौर* ने जानकारी दिया की मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरण में पीड़िता या मृतक के परिजनों के द्वारा किया दावा में बीमा कंपनी या वाहन स्वानी से नेशनल लोक अदालत में राजीनामा किया जा सकता है एवं *श्री चंद्र प्रकाश कश्यप* रिटेनर अधिवक्ता के द्वारा नेशनल लोक अदालत में बताया गया कि नेशनल लोक अदालत में पक्ष कार के द्वारा न्याय शुल्क अदा किया गया है राजीनामा होने पर न्याय शुल्क को वापस प्रदान किया जाता है पक्षकारों को निर्णय के प्रति लिपि निशुल्क प्रदान की जाती है *जितेंद्र शुक्ला*** के द्वारा नेशनल लोक अदालत के संबंध में बताया गया कि पक्षकारों को अधिक से अधिक राजीनामा करके आपसी समझौता करने की सलाह दी गई। श्रीमान हरेंद्र सिंह नाग* के द्वारा सभी विभाग एवं पक्षकारों को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण को सुलह करने का सलाह दिया गया। और
व्यवहार न्यायालय में पीठासीन अधिकारी *श्रीमान हरेंद्र सिंह नाग* खण्डपीठ क्र . 01 में प्रकरण में बैंक रिकवरी प्रकरण 280 में से 280 प्रकरण निपटाया गया। ₹8000 रुपए वसूली की गई। नगरपालिका जलकर 687 प्रकरण में से 687 प्रकरण निपटाया गया। ₹6,96,225 रूपए वसूली की गई। BSNL दूरसंचार से 82 प्रकरण में से एक भी प्रकरण का राजीनामा नहीं हु । राजस्व न्यायालय का 25 प्रकरण में से 25 का निपटारा किया गया ₹5000 वसूल हुए।
पराक्रमय लिखित की धारा 138 की अपील की प्रकरण में से 01 प्रकरण का निपटारा किया गया। ₹300000 वसूल हुए।
पीठासीन अधिकारी *कु. प्रतिभा मरकाम* खण्ड पीठ क्रमांक 02 में चेक बाउंस धारा 138 प्रराक्रम्य लिखित अधिनियम का 30 प्रकरण में से 1 प्रकरण निपटाया गया।₹1,00,000 रूपए वसूली की गई।समरी प्रकरण में 653 में से 653 प्रकरण निपटाया गया। ₹679900 वसूली की गई। अपराधिक प्रकरण 02 में से 1 प्रकरण का निपटारा किया गया।
BSNL विभाग, केनरा बैंक, स्टेट बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया नेशनल लोक अदालत में विशेष सहयोग किया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं समस्त अधिकार मित्र / पैरालीगल वालिंटियर उपस्थित रहे।

🛑 चीफ एडिटर डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!