Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

शिक्षा, खेल और सेवा का संगम: आईटीबीपी 38वीं वाहिनी ने हलामी-मुंजमेटा के विद्यार्थियों को बांटी शिक्षण एवं खेलकूद सामग्री”

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

आईटीबीपी 38वीं वाहिनी द्वारा हलामी मुंजमेटा के विद्यालयों में विद्यार्थियों को अल्पाहार, शिक्षण एवं खेलकूद सामग्री का किया गया वितरण।*

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 38वीं वाहिनी द्वारा श्री अजय निर्मलकर,कमांडेंट महोदय के दिशा-निर्देशन में श्री चिरंजी लाल बरसीवाल,उप कमांडेंट के नेतृत्व में हलामी मुंजमेटा स्थित प्राथमिक शाला एवं शासकीय हाई स्कूल में विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार, शिक्षण सामग्री एवं खेलकूद सामग्री का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा उनमें खेलकूद के प्रति रुचि विकसित करना था। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर आईटीबीपी के अधिकारियों एवं जवानों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और खेलकूद जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
आईटीबीपी 38वीं वाहिनी द्वारा आयोजित इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से अबूझमाड़ के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के स्थानीय नागरिकों के साथ आपसी विश्वास, सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण संबंधों को सुदृढ़ करने के प्रति बल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है ।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!