Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

जिला पंचायत सीईओ ने किया विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*जिला पंचायत सीईओ ने किया विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण*

*निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम एवं आंगनबाड़ी भवनों की प्रगति का लिया जायजा*

*निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश*

नारायणपुर, 10 अक्टूबर 2026 // कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चित्रकांत चाली ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत सुलेंगा, गुरिया एवं भरण्डा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम एवं आंगनबाड़ी भवनों सहित प्राथमिक शाला टेमरुगांव का निरीक्षण कर कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण कार्यों से जुड़े कर्मचारियों को सभी कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य पात्र ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराना है। इसके लिए आवश्यक है कि स्वीकृत आवासों का निर्माण समय पर पूर्ण हो तथा हितग्राहियों को योजना का लाभ मिले। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवास निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा निर्माण में आने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन बालिका शौचालय, मुक्तिधाम एवं आंगनबाड़ी भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। बालिका शौचालयों के निर्माण से विद्यालयों में छात्राओं को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण से बच्चों एवं महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित सेवाएं बेहतर वातावरण में मिल सकेंगी। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग एवं निर्धारित तकनीकी मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ ने प्राथमिक शाला टेमरुगांव का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेते हुए बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वीबी-जी राम जी के अंतर्गत संचालित कार्यों में नियोजित श्रमिकों की ऑनलाइन आधार आधारित मस्टररोल प्रविष्टियों का भी मौके पर परीक्षण किया। उन्होंने श्रमिकों की उपस्थिति एवं मस्टररोल में दर्ज जानकारी की जांच करते हुए संबंधित कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रविष्टियां समय पर एवं सही तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों से संबंधित अभिलेखों का पारदर्शी एवं व्यवस्थित संधारण आवश्यक है, ताकि कार्यों की निगरानी और मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

जिला पंचायत सीईओ चित्रकांत चाली ठाकुर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी कार्यों की नियमित समीक्षा एवं स्थल निरीक्षण करते हुए उनकी गुणवत्ता और प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक समय पर पहुंचाना तथा गांवों में आवश्यक अधोसंरचना सुविधाओं का विकास सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराएं। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर गुरमीत सिंह सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!