Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

नारायणपुर पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; ₹28 हजार नकद और 8 मोबाइल जब्त

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

🔷 थाना नारायणपुर पुलिस की जुआ के विरुद्ध कार्रवाई, 07 जुआरी पकड़े गए

🔷 जुआ खेलते 07 आरोपियों से ₹28,000 नगद, 08 मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जब्त

🔷 पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्यचंद्राकर एवं एसडीओपी नारायणपुर श्री अजय सिंह के मार्गदर्शन में जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नारायणपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 07 आरोपियों को पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से नगद राशि, मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री जब्त की गई।

🔷 जंगल के पीछे खुले मैदान में चल रहा था जुआ

दिनांक 12.10.2026 को थाना नारायणपुर पुलिस को पातुरबेड़ा के जंगल के पीछे स्थित खुले मैदान में कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश के पत्तों के माध्यम से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना नारायणपुर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को देखकर वहां मौजूद व्यक्तियों में हलचल मच गई। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मौके से 07 व्यक्तियों को पकड़ा गया।

मौके पर ताश के पत्तों के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलना पाया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे एवं मौके से जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री तथा नगद राशि जब्त की गई।

🔷 जब्त सामग्री का विवरण

कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा निम्नलिखित सामग्री जब्त की गई—

* नगद राशि: ₹28,000
* मोबाइल फोन: 08 नग
* प्लास्टिक चटाई : 03 नग
* ताश की गड्डियां: 04 नग (52 पत्तों वाली)

🔷 आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध

उक्त मामले में थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 100/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!