Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

🟦 थाना – बेनूर

🔷 *पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में अपराधों के विरुद्ध नारायणपुर पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई*

🔷 *नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार*

🔷 *थाना बेनूर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में किया गया पेश*

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल (आईपीएस) के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर एवं एसडीओपी बेनूर श्री अविनाश कंवर के पर्यवेक्षण में जिले में अपराधों के विरुद्ध नारायणपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बेनूर पुलिस ने नाबालिग से संबंधित मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

थाना बेनूर में प्रार्थिया श्रीमती सन्नो पोटाई पति स्व. गिंजरू पोटाई, उम्र 45 वर्ष, निवासी डोंडीपारा, बेनूर की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 19/2026, धारा 137(2), 64, 64(2)(m), 65(1) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी जयत राम वड्डे पिता खंडू राम वड्डे, उम्र 23 वर्ष, निवासी कोटगांव, थाना बेनूर, जिला नारायणपुर द्वारा नाबालिग पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए।

मामला दर्ज होने के बाद थाना बेनूर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर आवश्यक जानकारी एवं साक्ष्य जुटाए। इसके बाद आरोपी जयत राम वड्डे को दिनांक 12.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

नारायणपुर पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों में लगातार त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

🟥 प्रधान संपादक डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!